AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 7 April 2018

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के सुचारू क्रियान्वयन हेतु समिति गठित

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के सुचारू क्रियान्वयन हेतु समिति गठित 

खण्डवा 7 अप्रैल, 2018 - मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह ने समिति का गठन किया गया है। जारी आदेष के अनुसार समिति में अध्यक्ष के रूप में कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह को शामिल किया गया है। इसके अलावा सदस्य के रूप में मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. वरदमूर्ति मिश्र, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. इवने, उपायुक्त सहकारिता श्रीमती मीना डावर, उप संचालक उद्यानिकी श्री राजू बडवाहे, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री डी.एस. मुजाल्दा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जि.स.के. बैंक श्री ए.के. जैन, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम श्री सी.एल. मुंगड, जिला विपणन अधिकारी मार्कफेड श्री अमित तिवारी और जिला लीड बैंक अधिकारी श्री बी.के. सिंह को शामिल किया गया है। इसके साथ ही सदस्य सचिव के रूप में उप संचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता को शामिल किया गया है। गठित समिति योजना के सुचारू क्रियान्वयन , उपार्जन, निगरानी एवं कृषकों की षिकायतों का निराकरण का कार्य करेगी। 

No comments:

Post a Comment