AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 12 April 2018

खण्डवा में लोकसेवा केन्द्रों से 8.40 लाख नागरिकों को मिली सुविधा

खण्डवा में लोकसेवा केन्द्रों से 8.40 लाख नागरिकों को मिली सुविधा

खण्डवा 12 अप्रैल, 2018 - प्रदेष सरकार ने नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए वर्ष 2010 लोकसेवा गारंटी कानून लागू किया था। गत 25 सितम्बर 2012 से सरकार ने लोकसेवा केन्द्रों की व्यवस्था लागू कर आम नागरिकों को निर्धारित शुल्क जमा कर उनके आवेदन प्राप्त कर समय सीमा में निराकरण करने की गारंटी दी। लोकसेवा गारंटी केन्द्र सभी विकासखण्डों व नगरीय क्षेत्रों में स्थापित है। खण्डवा जिले में अब तक 8.40 लाख से अधिक आवेदको को लोकसेवा केन्द्रों के माध्यम से सेवा उपलब्ध कराई जा चुकी है। जिला लोकसेवा प्रबंधक श्री शैलेन्द्र सिंह जादम ने बताया कि सामान्य प्रषासन विभाग के तहत प्राप्त कुल आवेदनों में से 5.44 लाख नागरिकों को, गृह विभाग के द्वारा 811, राजस्व विभाग द्वारा 2.51 लाख, परिवहन विभाग द्वारा 93 , उर्जा विभाग द्वारा 6069, कृषि विभाग द्वारा 2408, श्रम विभाग द्वारा 4320, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 379, शहरीय विकास विभाग द्वारा 1065, पंचायत ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 3808, योजना एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा 1500, सामाजिक न्याय विभाग द्वारा 9420, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा 3063, पीएचई विभाग द्वारा 1701, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कुल 45  नागरिकों को सेवाएं उपलब्ध कराई जा चुकी है। 

No comments:

Post a Comment