AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 14 April 2018

आगामी 5 मई तक ‘‘ग्राम स्वराज अभियान‘‘ का आयोजन किया जायेगा

आगामी 5 मई तक ‘‘ग्राम स्वराज अभियान‘‘ का आयोजन किया जायेगा
शनिवार को जिले में कुल 422 ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया

खण्डवा 14 अप्रैल, 2018 - भारत सरकार पंचायती राज, मंत्रालय नई दिल्ली के तत्वाधान में 14 अप्रैल से 5 मई तक ग्राम स्वराज अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत विषिष्ट आयोजन शनिवार को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 127 वीं जयंती पर जिला पंचायत के सभागृह खण्डवा में उनके चित्र पर सामाजिक न्याय एवं निःषक्तजन कल्याण विभाग श्री के.के. नागराज द्वारा माल्यार्पण कर एवं संविधान की शपथ उपस्थित स्टाफ को दिलाई गई। इस अवसर पर शासकीय कलापथक दल के प्रमुख कलाकार श्री हरिभाउ मेटकर द्वारा गीत के माध्यम से प्रस्तुति दी गई है। 
सामाजिक न्याय एवं निःषक्तजन कल्याण विभाग श्री नागराज ने बताया कि शनिवार को जिले में कुल 422 ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद पंचायत बलड़ी मंे 21 ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इसी तरह जनपद पंचायत छैगांवमाखन में 59, जनपद पंचायत हरसूद में 40 , जनपद पंचायत खालवा में 86, जनपद पंचायत खण्डवा में 60, जनपद पंचायत पंधाना मंे 84 एवं जनपद पंचायत पुनासा में 72 ग्राम सभाओं का आयेाजन किया । 

No comments:

Post a Comment