AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 18 April 2018

मुख्यमंत्री कन्याविवाह योजना के तहत छैगांवमाखन में 251 कन्याओं का हुआ विवाह

मुख्यमंत्री कन्याविवाह योजना के तहत छैगांवमाखन में 251 कन्याओं का हुआ विवाह

खण्डवा 18 अप्रैल, 2018 - मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत अक्षय तृतीया के अवसर पर जिले के छैगांवमाखन विकासखण्ड मुख्यालय पर 251 कन्याओं का विवाह मण्डी प्रागंण में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती योगिता बोरकर, कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. वरदमूर्ति मिश्र, जिला पंचायत सदस्य श्री राजपाल सिंह तोमर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती मंजूला जगताप, जनपद उपाध्यक्ष श्री सेवादास ने उपस्थित होकर नवदम्पत्तियों को आर्षीवाद दिया और वर वधू के सफल वैवाहिक जीवन की कामना की। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छैगांवमाखन श्री नीरज पाराषर ने बताया कि उनके विकासखण्ड के ग्राम पलासी में भी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत अक्षय तृतीया के अवसर पर 41 एवं ग्राम बडिया गयासुर में 22 कन्याओं का विवाह सम्पन्न हुआ। छैगांवमाखन में आयोजित कार्यक्रम में महावीर बैंड मुख्य आकर्षक का केन्द्र रहा है।

No comments:

Post a Comment