AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 2 March 2018

कलेक्टर श्री सिंह ने मूक बधिर बच्चों के साथ मनायी होली

कलेक्टर श्री सिंह ने मूक बधिर बच्चों के साथ मनायी होली


खण्डवा 2 मार्च, 2018  - कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह ने शुक्रवार को होली का पर्व सपत्नीक मूक बधिर बच्चों के छात्रावास जाकर वहां बच्चों के साथ होली मनाई। उन्होंने बच्चों को होली पर्व पर विशेष भोज कराने के निर्देश जिला षिक्षा अधिकारी श्री पी.एस. सोलंकी को दिए। साथ ही कलेक्टर श्री सिंह ने बच्चों को इस अवसर पर नए कपडे भी वितरित किये। कलेक्टर श्री सिंह एवम श्रीमती सिंह ने होली के गीतों पर बच्चों के साथ डांस भी किया तथा बच्चों को रंग व गुलाल लगाया। मूक बधिर बच्चे त्यौहार के अवसर पर कलेक्टर को अपने बीच पाकर बहुत खुष हुए और इषारों में अपने खुषी प्रकट की। कलेक्टर श्री सिंह ने जिला षिक्षा अधिकारी को निर्देष दिए कि मूक बधिर छात्रावास के सभी बच्चों को होली के अवसर पर शाम को मिठाई भी वितरित की जाये।

No comments:

Post a Comment