AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 9 March 2018

अब हर क्षेत्र में महिलाएं बना रही है अपनी अलग पहचान - कलेक्टर श्री सिंह

अब हर क्षेत्र में महिलाएं बना रही है अपनी अलग पहचान
- कलेक्टर श्री सिंह
खालवा में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस


खण्डवा 9 मार्च, 2018 - खालवा में आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम संगठन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खालवा विकासखण्ड के विभिन्न ग्राम पंचायतों के महिला स्वसहायता समूहो की सदस्य उपस्थित हुई। कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं अब हर क्षेत्र में पूरे आत्मविष्वास के साथ आगे बढ़ रही है। महिलाएं वायुयान, युद्धक विमान व रेलगाड़ी चलाने जैसे नये नये क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही है। उन्होंने कहा कि पुरूषों के स्वसहायता समूहों की अपेक्षा महिला स्वसहायता समूह अधिक सफल सिद्ध हो रहे है, क्यांेकि महिलाओं में मिलजुलकर काम करने की भावना बेहतर होती है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. वरदमूर्ति मिश्र सहित विभिन्न अधिकारी भी मौजूद थे। 
कलेक्टर श्री सिंह ने अपने संबोधन में देवास जिले के अपने अनुभव सुनाते हुए कहा कि वहां महिला स्वसहायता समूहो ने अनेको सराहनीय कार्य किए है। उन्होंने अपने संबोधन में खालवा विकासखण्ड के ग्राम लंगोटी में महिलाओं को संगठित कर कुआ खोदकर तैयार करने का साहस करने वाली श्रीमती रामकली बाई के सराहनीय कार्य का भी उल्लेख किया। इस दौरान महिला स्वसहायता समूहो की प्रतिनिधियों ने अपने अपने अनुभव साझा किए तथा बताया कि किस तरह उन्होंने छोटी-छोटी बचतो से प्राप्त राषि से बड़े बड़े कार्य कर दिखाए है। इस अवसर पर महिलाओं व किषोरियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। 

No comments:

Post a Comment