AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 12 March 2018

कलेक्टर श्री सिंह ने ट्रेन्चिंग ग्राउण्ड का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री सिंह ने ट्रेन्चिंग ग्राउण्ड का किया निरीक्षण


खण्डवा 12 मार्च, 2018  - कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह ने सोमवार को संत रेदास वार्ड स्थित ट्रेंचिंग ग्राउण्ड स्थल का दौरा कर वहां के नागरिकों से चर्चा की तथा नगर निगम के अधिकारियों को आवष्यक निर्देष दिए। क्षेत्रीय नागरिकांे ने कलेक्टर श्री सिंह को बताया कि ट्रेंचिंग ग्राउण्ड में कचरे के जलने से होने वाली धुआं व बदबू से काफी परेषानी होती है। नागरिकों ने बताया कि पूर्व में यहां जो पहुंच मार्ग था वो भी कचरे में दब गया है, उसे साफ कराया जायें ताकि उन्हें आने जाने में परेषानी न हो। कलेक्टर श्री सिंह ने नगर निगम आयुक्त श्री जे.जे. जोषी को निर्देष दिए कि अतिरिक्त संसाधन लगाकर ट्रेंचिंग ग्राउण्ड के कचरे को हटाकर मार्ग प्रारंभ कराया जायें। उन्होंने कहा कि कचरे में आग न लगे इसके लिए आवष्यक व्यवस्थाएं की जाये। कलेक्टर श्री सिंह ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देष दिए कि यह प्रयास किया जाये कि नागरिकों को कम से कम परेषानी न हो। 

No comments:

Post a Comment