AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 9 March 2018

180 वृद्धजन कामाख्या देवी, व 185 जगन्नाथपुरी तीर्थयात्रा पर जायेंगे

180 वृद्धजन कामाख्या देवी, व 185 जगन्नाथपुरी तीर्थयात्रा पर जायेंगे

खण्डवा 9 मार्च, 2018  - मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 31 जिलों के लगभग 5 हजार 734 तीर्थ यात्री 5 से 16 अप्रैल के बीच कामाख्या और पुरी तीर्थ स्थल की यात्रा करेंगे।
योजना में बुरहानपुर जिले से 8 अप्रैल को 100 यात्री कामाख्या तीर्थ स्थल के लिए रवाना होंगे। यात्रा में खंडवा के 180 वृद्धजन तीर्थयात्री, खरगौन-252, बड़वानी-188, हरदा-77 तथा कटनी से 175 तीर्थ यात्री सम्मलित होंगे। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत पुरी तीर्थ स्थल के लिए 16 अप्रैल को बुरहानपुर से 102, खंडवा के 185 वृद्धजन तीर्थयात्री, खरगौन-260, बड़वानी-195 तथा हरदा से 80 यात्री पुरी तीर्थ स्थल के दर्शन के लिए रवाना होंगे। 

No comments:

Post a Comment