AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 31 January 2018

कलेक्टर श्री सिंह ने चीराखदान क्षेत्र में नागरिकों की समस्याएं सुनी

कलेक्टर श्री सिंह ने चीराखदान क्षेत्र में नागरिकों की समस्याएं सुनी

खण्डवा 31 जनवरी, 2018 - कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह ने बुधवार शाम को चीराखदान क्षेत्र में नगर निगम की मल्टी कॉलोनी जाकर वहां के नागरिकों से चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनी तथा नगर निगम आयुक्त को उनकी समस्याओं के निराकरण के निर्देष दिए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित महिलाओं से कहा कि यदि वे भागीदारी करें तो जनभागीदारी से कॉलोनी में एक अच्छा पार्क विकसित किया जा सकता है, जिस पर महिलाओं ने सहमति दी। महिलाओं  ने इस दौरान नगर निगम द्वारा बनाये गए मकानों की गुणवत्ता की षिकायत की तथा बताया कि इस कॉलोनी में नगर निगम द्वारा कचरा संग्रहण की व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे काफी परेषानी होती है। कलेक्टर श्री सिंह ने आज ही कॉलोनी में डस्टबिन रखवाने तथा कचरा संग्रहण गाड़ी कल से ही भिजवाने तथा कॉलोनी के शौचालय के भरे हुए चेम्बर खाली करवाने के निर्देष नगर निगम आयुक्त श्री जे.जे. जोषी को दिए। उपस्थित महिलाओं ने पास ही में स्थित शराब की दुकान के कारण भी कॉलोनी के नागरिकों को आने वाली परेषानी के बारे में बताया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त ने बताया कि कुल 786 फ्लेट बनकर तैयार हो चुके है और जरूरतमंद आवासहीनों को आवंटित किए जा चुके है। 

No comments:

Post a Comment