AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 29 January 2018

सी.एम. हेल्पलाइन में प्राप्त षिकायतों का त्वरित निराकरण करें - कलेक्टर श्री सिंह

सी.एम. हेल्पलाइन में प्राप्त षिकायतों का त्वरित निराकरण करें
- कलेक्टर श्री सिंह

खण्डवा 29 जनवरी, 2018 - सी.एम. हेल्पलाइन के माध्यम से नागरिकों की षिकायतों का समय-सीमा मंे निराकरण करने की व्यवस्था प्रदेष सरकार ने की है। इसमें दर्ज षिकायतों का गंभीरता से निराकरण किया जाये तथा किए गए निराकरण को पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज किया जाये। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। यह बात कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने उप संचालक कृषि श्री रामस्वरूप गुप्ता को फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में रूचि न लेने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देष दिए। बैठक में सहायक कलेक्टर सुश्री प्रीति यादव व दिलीप यादव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. वरदमूर्ति मिश्र, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. इवने सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों व नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देष दिए कि आगामी जुलाई माह में आयोजित होने वाले वृक्षारोपण महाअभियान में वृक्षारोपण के लिए स्थान चिन्हित करें तथा अभी से कार्य योजना बनाकर आवष्यक व्यवस्थाएं सुनिष्चित करें। उन्होंने कहा कि अगले एक दो दिनों में सी.एम. हेल्पलाइन मंे दर्ज एक-एक षिकायत का विस्तृत परीक्षण किया जायेगा। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि ग्रामीण विकास व पंचायती राज के समीक्षा वे स्वयं करेंगे। राजस्व विभाग की सी.एम. हेल्पलाइन में दर्ज षिकायतों की समीक्षा के लिए सहायक कलेक्टर श्री दिलीप यादव को तथा अन्य विभागों की समीक्षा के लिए जिला पंचायत के सीईओ डॉ. मिश्र को उन्होंने निर्देष दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को सी.एम. हेल्पलाइन मंे दर्ज षिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतनें पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देष अपर कलेक्टर को दिए। उन्होंने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों व नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देष दिए कि आगामी दिनों में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किए जायें तथा अधिक से अधिक गरीब कन्याओं के विवाह इन सम्मेलनों के माध्यम से कराये जाये। 

No comments:

Post a Comment