AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday 20 January 2018

22 को ओंकारेष्वर में एकात्म यात्रा की पूर्णता पर आयोजित होगा कार्यक्रम

अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए
22 को ओंकारेष्वर में एकात्म यात्रा की पूर्णता पर आयोजित होगा कार्यक्रम 

खण्डवा 20 जनवरी, 2018 -  आगामी 22 जनवरी को एकात्म यात्रा की पूर्णता के अवसर पर आदि शंकराचार्य की अष्ट धातु विषाल प्रतिमा स्थापना व आचार्य शंकर संग्रहालय और वेदांत संस्थान का भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न होगा। इस कार्यक्रम के सफलता पूर्वक आयोजन के लिए कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह ने सभी जिला अधिकारियों को दायित्व सौंपे है। जारी आदेष अनुसार अपर कलेक्टर श्री बी.एस. इवने को कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था व वाहन कारकेट व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है। अपर कलेक्टर श्री अनिल डामोर को विषिष्ट व्यक्तियों की लाइजनिंग व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है। जिला आबकारी अधिकारी विनय रंगषाही को सैलानी टापू पर अतिविषिष्ट अतिथियों के लिए सम्पूर्ण सत्कार व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है। अपर कलेक्टर श्री जयेन्द्र विजयवत को सभास्थल पर बैठक व्यवस्था व दीर्घा निर्माण तथा बेरिकेटिंग व्यवस्था का प्रभार सौंपा गया है।
एसडीएम हरसूद श्री जगदीष मेहरा को ओंकारेष्वर पहुंचने वाले वाहनों की पार्किंग व  मार्गो पर यातायात की सुचारू व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया। एसडीएम पुनासा श्री अरविन्द चौहान को कार्यक्रम स्थल पर पूजन व्यवस्था , कलष संग्रहण व हेलीपेड व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया। कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री पवन बैरागी को कार्यक्रम स्थल पर शौचालय व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया। कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री ए.के. योगी को कार्यक्रम स्थल पर पेयजल व्यवस्था के लिए, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन श्री एस.एम. चतुर्वेदी को कार्यक्रम स्थल पर ग्रीन हाउस संबंधी समस्त व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया। ईई पीआईयू श्री शैलेन्द्र जैन को ओंकार पर्वत पर आयोजित कार्यक्रम का सम्पूर्ण दायित्व सौंपा गया है। अधीक्षण यंत्री एमपीईबी श्री के.के. लाड़ को कार्यक्रम के दौरान विद्युत की निर्वाध व्यवस्था व जनरेटर संबंधी सभी व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री रतन खण्डेलवाल व सिविल सर्जन श्री ओ.पी. जुगतावत को कार्यक्रम स्थल व आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया। आरटीओ श्री जगदीष बिल्लौरे को अन्य जिलो के परिवहन अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर वाहनों की समस्त व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम स्थल के आसपास चलित शौचालय व फायरबिग्रेड की सम्पूर्ण व्यवस्था का दायित्व आयुक्त नगर निगम  श्री जे.जे. जोषी को सौंपा गया है। प्रसादालय में विषिष्ट व्यक्तियों के भोजन की व्यवस्था का दायित्व एसडीएम खण्डवा श्री शाष्वत शर्मा को सौंपा गया। डिप्टी कलेक्टर श्री महेष बडोले को अतिविषिष्ट व्यक्तियों की गजानन आश्रम में भोजन व सत्कार व्यवस्था, श्री सी.जी. डाबू प्राचार्य पॉलीटेक्निक को कार्यक्रम में आने वाले विद्वानों  व संतों के ठहरने व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया। प्राचार्य संगीत महाविद्यालय श्री नित्यानंद श्रीवास्तव को कार्यक्रम में आने वाले कलाकारों के ठहरने की व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया। प्राध्यापक कन्या महाविद्यालय श्री अखलेष शर्मा को वटुकों की समस्त व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया। जिला सैनानी होमगार्ड श्री महेष हनोतिया को आपदा प्रबंधन व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया। श्री नीरज पाराषर सीईओ को देषगांव मंे निर्धारित स्थान पर खण्डवा से जाने वाली बसों में भोजन के पैकेट वितरण का दायित्व सौंपा गया। श्री देवेन्द्र चौहान सीएमओ ओंकारेष्वर को ओंकारेष्वर में साधु संतों के ठहरने हेतु आवष्यक व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया। श्री सचिन षिम्पी जिला समन्वयक जन अभियान परिषद को चारों एकात्म यात्राओं के रथों के रूकने, ठहरने व अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

No comments:

Post a Comment