AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday 20 December 2017

आज सहेजला, हरसूद, माण्डला, खालवा, खेड़ी, अमलपुरा जायेगी एकात्म यात्रा

आज सहेजला, हरसूद, माण्डला, खालवा, खेड़ी, अमलपुरा जायेगी एकात्म यात्रा
आज हरसूद व खण्डवा में आयोजित होगा ‘‘जनसंवाद कार्यक्रम‘‘

खण्डवा 20 दिसम्बर, 2017 - ओंकारेष्वर से प्रारंभ एकात्म यात्रा खण्डवा जिले के सभी विकासखण्डों का भ्रमण करेगी। कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह ने बताया कि खण्डवा जिले में 21 दिसम्बर को यात्रा का जनसंवाद कार्यक्रम खण्डवा विकासखण्ड के ग्राम सहेजला के प्राथमिक विद्यालय में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा। दोपहर 12 बजे हरसूद तहसील के ग्राम माण्डला होकर यह यात्रा दोपहर 1 बजे हरसूद पहुंचेगी, जहां फीलगुड चौराहे पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। अपरान्ह 3 बजे खालवा विकासखण्ड के ग्राम खेड़ी , अपरान्ह 4 बजे ग्राम अमलपुरा होकर यह यात्रा सायं 6 बजे नगर निगम चौराहा खण्डवा पहुंचेगी जहां जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होगा तथा रात्रि विश्राम खण्डवा में होगा। इसके बाद 22 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे पंधाना के कॉलेज परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। दोपहर 1 बजे ग्राम बोरगांव में यात्रा जायेगी। आगामी 24 दिसम्बर को यह यात्रा छैगांवमाखन विकासखण्ड के डूल्हार फाटा में प्रातः 11 बजे, मोकलगांव में प्रातः 11ः15 बजे पहुचेंगी। जनपद परिसर छैगांवमाखन में दोपहर 12 बजे जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद यात्रा ग्राम देषगांव मंे दोपहर 1 बजे पहुंचेगी। जहां से खरगोन जिले में प्रवेष करेगी।  

No comments:

Post a Comment