AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 11 December 2017

एकात्म यात्रा के लिए जिला स्तरीय आयोजन समिति गठित

एकात्म यात्रा के लिए जिला स्तरीय आयोजन समिति गठित

खण्डवा 11 दिसम्बर, 2017 - आदिषंकराचार्य की प्रतिमा के लिए धातु संग्रहण व जनजागरण अभियान हेतु आगामी 19 दिसम्बर से 22 जनवरी के बीच आयोजित होने वाली एकात्म यात्रा के लिए जिला स्तरीय आयोजन समिति गठित की गई है। समिति के अध्यक्ष जिले के प्रभारी मंत्री पारस जैन होंगे तथा सदस्य सचिव के रूप में कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह को शामिल किया गया है।  समिति में सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान, स्कूल षिक्षा मंत्री व हरसूद विधायक डॉ. कुंवर विजय शाह, खण्डवा विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा, मांधाता विधायक श्री लोकेन्द्र सिंह तोमर, पंधाना विधायक श्रीमती योगिता बोरकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हसीना बाई भाटे, महापौर नगर निगम श्री सुभाष कोठारी, अध्यक्ष नगर निगम श्री रामगोपाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, वन मण्डलाधिकारी, षिक्षा, सभी नगरीय निकायों व जनपद पंचायत के अध्यक्ष, महिला एवं बाल विकास, जन अभियान समिति के सदस्य, स्वास्थ्य, मत्स्य, नर्मदा घाटी विकास, पषुपालन, ग्रामोद्योग, उद्यानिकी, कृषि विभागों के जिला अधिकारी तथा ओंकारेष्वर के विभिन्न अखाड़ों व आश्रमों के प्रमुख भी शामिल किये गये है।

No comments:

Post a Comment