AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday 26 December 2017

एकात्म यात्रा का सांसद श्री चौहान ने किया स्वागत

एकात्म यात्रा का सांसद श्री चौहान ने किया स्वागतछैगांवमाखन में हुआ जनसंवाद, एकात्म यात्रा खरगोन जिले के लिए रवाना



खण्डवा 24 दिसम्बर, 2017 - ओंकारेष्वर से गत 19 दिसम्बर को रवाना हुई एकात्म यात्रा खण्डवा जिले की हरसूद, पुनासा, खालवा, पंधाना, खण्डवा विकासखण्डों का भ्रमण कर बुरहानपुर पहुंची। बुरहानपुर जिले में एक दिन रूकने के बाद रविवार को यात्रा पुनः खण्डवा जिले छैगांवमाखन विकासखण्ड पहुंची। इस दौरान जिले की सीमा पर प्रवेष के समय डूल्हार चौराहे पर स्थानीय ग्रामीणों ने यात्रा का बड़े उत्साह के साथ स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रीय सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने भी डूल्हार में आदि शंकराचार्य के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा संतजनों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। श्री चौहान कलष लेकर यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान संवित् सोमगिरि महाराज, स्वामी प्रणवानंद जी महाराज, स्वामी भुवानंद महाराज, मध्यप्रदेष राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र आर्य, पंधाना विधायक श्रीमती योगिता बोरकर , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर, यात्रा प्रभारी श्री त्रिलोक पटेल , राजेष तिवारी, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री सचिन षिम्पी, जनपद पंचायत छैगांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नीरज पाराषर सहित विभिन्न अधिकारी जनप्रतिनिधि मौजूद थे।  
छैगांवमाखन में हुआ जनसंवाद
    छैगांवमाखन ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में संबोधित करते हुए स्वामी सम्वित् सोमगिरि महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान ने आदि शंकराचार्य जी की 108 फीट उॅंची धातु प्रतिमा ओंकारेष्वर के ओंकार पर्वत पर स्थापित करवाने का जो संकल्प लिया है, वह अत्यन्त सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आदि शंकराचार्य जी ने आज से 1200 वर्ष पूर्व देष की एकता के लिए जो योगदान किया वह अनुकरणीय है। आदि शंकराचार्य जी की मूर्ति के लिए धातु दान कर हम उन्हें श्रद्धाजलि अर्पित कर सकते है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक धातु दान करने की अपील की। उन्होंने बताया कि ओंकारेष्वर में प्रदेष सरकार वेदांत दर्षन का अंतर्राष्ट्रीय केन्द्र स्थापित करने जा रही है। 
स्वामी भुवानंद जी महाराज ने इस अवसर पर कहा कि मध्यप्रदेष वह पुण्य भूमि है जहां जगत गुरू भगवान श्रीकृष्ण ने उज्जैन के सांदीपनी आश्रम में तथा जगत गुरू आदि शंकराचार्य ने ओंकारेष्वर में षिक्षा दीक्षा ग्रहण की। इस अवसर पर श्री त्रिलोक पटेल ने शंकराचार्य के जीवन दर्षन पर प्रकाष डाला तथा जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री षिम्पी ने यात्रा के कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया।
देषगांव में स्वागत के बाद एकात्म यात्रा खरगोन जिले के लिए रवाना
    एकात्म यात्रा छैगांवमाखन के बाद देषगांव पहुंची, जहां स्थानीय ग्रामीणों ने संतजनों पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया तथा स्थानीय ग्रामीण महिलाएं कलष लेकर यात्रा में शामिल हुई। 

No comments:

Post a Comment