AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 11 December 2017

एकात्म यात्रा में जनसंवाद कार्यक्रम के लिए सभी आवष्यक व्यवस्थाएं करें - कलेक्टर श्री सिंह

एकात्म यात्रा में जनसंवाद कार्यक्रम के लिए सभी आवष्यक व्यवस्थाएं करें - कलेक्टर श्री सिंह

खण्डवा 11 दिसम्बर, 2017 - देष की सांस्कृतिक , धार्मिक व आध्यात्मिक एकता में आदिषंकराचार्य की अप्रतिम योगदान के बारे में नागरिकों को बताने के उद्देष्य से एकात्म यात्रा 19 दिसम्बर से 22 जनवरी के बीच प्रदेष में आयोजित होगी। इस दौरान आयोजित होने वाले जनसंवाद कार्यक्रमों में आदि शंकराचार्य के जीवन दर्षन के बारे में नागरिकों को बताया जायेगा। साथ ही आदिषंकराचार्य की 108 फीट ऊँची अष्टधातु की विषाल प्रतिमा के निर्माण के लिए धातु संग्रहण हेतु नागरिकों को प्रेरित किया जायेगा। कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित एकात्म यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों को इस दौरान आयोजित होने वाले जनसंवाद कार्यक्रम के लिए सभी आवष्यक व्यवस्था करने के निर्देष दिए। बैठक में वन संरक्षक श्री एस.के. सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र तारणेकर व यात्रा के जिला स्तरीय नोडल अधिकारी व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. वरदमूर्ति मिश्र भी मौजूद थे। 
बैठक में जिला पंचायत के सीईओ डॉ. मिश्र ने बताया कि जिले के कुल 8 स्थानों पर जनसंवाद कार्यक्रम   आयोजित होंगे। जिसमें 19 दिसम्बर को ओंकारेष्वर के गजानंद आश्रम मंे दोपहर 12 बजे से जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। अगले दिन 20 दिसम्बर को जनसंवाद कार्यक्रम स्टेडियम ग्राउण्ड पुनासा में दोपहर 1 बजे आयोजित होगा। अगले दिन 21 दिसम्बर को यात्रा का जनसंवाद कार्यक्रम खण्डवा विकासखण्ड के ग्राम सहेजला के प्राथमिक विद्यालय में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगी । दोपहर 12 बजे हरसूद तहसील के ग्राम माण्डला होकर यह यात्रा दोपहर 1 बजे हरसूद पहुंचेगी जहां फीलगुड चौराहे पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। अपरान्ह 3 बजे खालवा विकासखण्ड के ग्राम खेड़ी , अपरान्ह 4 बजे ग्राम अमलपुरा होकर यह यात्रा सायं 6 बजे नगर निगम चौराहा खण्डवा पहुंचेगी जहां जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होगा तथा रात्रि विश्राम खण्डवा में होगा। इसके बाद 22 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे पंधाना के कॉलेज परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। दोपहर 1 बजे ग्राम बोरगांव में यात्रा जायेगी। आगामी 24 दिसम्बर को यह यात्रा छैगांवमाखन विकासखण्ड के डूल्हार फाटा में प्रातः 11 बजे, मोकलगांव में प्रातः 11ः15 बजे पहुचेंगी। जनपद परिसर छैगांवमाखन में दोपहर 12 बजे जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद यात्रा ग्राम देषगांव मंे दोपहर 1 बजे पहुंचेगी।  

No comments:

Post a Comment