AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday 11 December 2017

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर कार्यषाला सम्पन्न

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर कार्यषाला सम्पन्न

खण्डवा 10 दिसम्बर, 2017 - अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर ‘‘महिलाओं के मानव अधिकार है‘‘ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी सह कार्यषाला आयोजित की गई। कार्यषाला में उपस्थितजनों द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए। इसके अंतर्गत बोरगांवखुर्द शासकीय हाई स्कूल की प्राचार्या श्रीमती अरूणा तिवारी द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि मानव अधिकार सभी के लिए समान है उसके लिए हमें जागरूक रहकर हमें कर्त्तव्य करना आवष्यक है। संविधान मंे स्त्री एवं पुरूष को समान अधिकार प्राप्त है। उसे अलग से प्राप्त करने की आवष्यकता नहीं है। स्त्री एवं पुरूषों को अपने-अपने दायित्वों को बिना किसी आरोप प्रत्यारोप के बिना निर्वहन करें। साथ ही अपने आचरण पर भी मनन करें। स्त्री एवं पुरूष दोनों एक गाड़ी के पहिए है और दोनों से ही परिवार आगे बढ़ता है, जिससे समाज बनता है। दुनिया में हो रहे अपराधों में सिर्फ एक ही व्यक्ति जिम्मेदार नहीं है। 
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह ने कहा कि हमें मानव अधिकार के प्रति सजक रहकर कार्य करना होगा। मानव अधिकार में हर वर्ग का स्त्री पुरूष होता है, चाहे वह बच्चा हो जिसे किसी व्यक्ति द्वारा पैदा होने तत्काल बाद छोड़ दिया गया हो या वह बच्चा जो अनाथ आश्रम में पल रहा हो, उसके प्रति भी हमारे कर्त्तव्य है। खालवा ब्लाक में कुपोषण समस्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह भी मानव अधिकार के अंतर्गत आता है। वहां की समस्या पर भी समाज के सभी वर्गो को ध्यान देकर समस्या का हल करना आवष्यक है। 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र सिंह तारणेकर द्वारा संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि मानव अधिकार सभी के लिए समान है। सभी को संविधान में अधिकार प्राप्त है परन्तु हर बात में सिर्फ एक ही व्यक्ति को दोषी ठहराया जाता है। यह समस्या घरों से निकलकर समाज में आती है। क्या इसमें स्त्री पुरूष दोनों का दोष नहीं , स्त्री चाहे दादी हो, नानी हो या फिर मॉं एवं पत्नि सभी मिलकर समस्या का निराकरण कर सकते है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री हेमंत यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। 
कार्यषाला में महिला सषक्तिकरण अधिकारी श्री शर्मा द्वारा महिला बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चन्द्रेष मण्डलेाई द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर श्री सिंह द्वारा मॉं सरस्वती व महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

No comments:

Post a Comment