AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday 1 December 2017

आदि शंकराचार्य की प्रतिमा हेतु धातु संग्रहण एवं जनजागरण अभियान

आदि शंकराचार्य की प्रतिमा हेतु धातु संग्रहण एवं जनजागरण अभियान
‘‘एकात्म यात्रा‘‘
जिला स्तरीय आयोजन समिति की बैठक सम्पन्न

 खण्डवा 1 दिसम्बर, 2017 - आदि शंकराचार्य की प्रतिमा हेतु धातु संग्रहण एवं जनजागरण अभियान 
‘‘एकात्म यात्रा‘‘ जिला स्तरीय आयोजन समिति की बैठक आज मध्यप्रदेष जन अभियान परिषद भोपाल के उपाध्यक्ष श्री प्रदीप पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर ओंकारेष्वर से आये संतगण , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हसीना बाई भाटे, महापौर श्री सुभाष कोठारी, एकात्म यात्रा के सदस्य सचिव एवं कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. वरदमूर्ति मिश्र, सभी जनपद अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, संभागीय समन्वयक जन अभियान परिषद श्री अमित शाह, अधिकारीगण एवं आयोजन समिति के सदस्यगण उपस्थित थे। 
      बैठक को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष श्री पाण्डेय ने बताया कि आदि शंकराचार्य की प्रतिमा हेतु धातु संग्रहण एवं जन जागरण अभियान के लिए एकात्म यात्रा 19 दिसम्बर से 21 जनवरी 2018 तक आयोजित  होगी। यह यात्रा चार स्थानों से प्रारंभ होगी, जिसमें ओंकारेष्वर जिला खण्डवा से 19 दिसम्बर को प्रारंभ होकर 12 जिलों में होकर 21 जनवरी को खण्डवा पहुंचेगी तथा 22 जनवरी को प्रतिमा का षिलान्यास होगा। 
     एकात्म यात्रा जिले के पुनासा ब्लाक के ओंकारेष्वर से प्रारंभ होकर विकासखण्ड खण्डवा, हरसूद, खालवा, पंधाना, छैगांवमाखन के विभिन्न ग्रामों से होती हुई खरगोन जिले में पहुंचेगी, जिसमंे सभी ब्लॉको से कलष में मिट्टी धातु लेकर एकत्रित की जायेगी, जिसमें जिले के सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है। 
    बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि पहले मूर्ति की प्रतिकृति बनाकर सभी को बताई जायेगी फिर निर्माण किया जायेगा। स्थान चयन में सभी का सहयोग लिया जायेगा। इसमें सभी के सहयोग की अपेक्षा की गई है। एकात्म यात्रा में प्रतिदिन शाम को जनसंवाद भी होगा। यात्रा विश्राम स्थल पर स्वल्पहार, भोजन तथा रात्रि भोजन की व्यवस्था भी रखी गई है। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि यात्रा  हेतु एक बैठक ओंकारेष्वर में आयोजित की जायेगी। 

No comments:

Post a Comment