AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday 12 October 2017

अंत्योदय अन्न योजना के परिवारों के लिए शक्कर का आवंटन

अंत्योदय अन्न योजना के परिवारों के लिए शक्कर का आवंटन

खण्डवा 12 अक्टूबर, 2017 - राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के प्रावधान अनुसार मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत आयुक्त खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संस्थान द्वारा अंत्योदय अन्न योजना के परिवारों के लिए शक्कर का आवंटन 1097.54 क्विंटल 3 किलोग्राम प्रति परिवार के मान से वितरण कराने हेतु प्राप्त हुआ है। यह निर्देश दिए गए है कि मध्य प्रदेश सिविल सप्लाइज कारपोरेशन द्वारा जिन दुकानों में शक्कर की मात्रा शेष बची है उतनी मात्रा कम करते हुए शक्कर का प्रदाय करेंगे। शासन द्वारा जारी आवंटन की समीक्षा के आधार पर जिले में 33667 अंत्योदय परिवार हेतु 3 किलोग्राम प्रति परिवार वितरण मान से जिले का 1010.10 क्विंटल शक्कर काउंटर बनता है। जिले में उचित मूल्य दुकान की दुकानों पर अतिशेष स्टाक 671.28 क्विंटल एंव नागरिक आपूर्ति निगम खण्डवा में 521.71 क्विंटल शक्कर की उपलब्धता है। इस तरह कुल 1192.99 क्विंटल शक्कर की उपलब्धता है। जिले में शक्कर की उपरोक्त उपलब्धता के आधार पर समस्त अंत्योदय परिवारों को 3 किलोग्राम के मान से शक्कर प्राप्त हो इस को दृष्टिगत रखते हुए जिले के विकासखंड से संबंधित उचित मूल्य दुकान आवंटन आदेश जारी किया जाता है।

No comments:

Post a Comment