गत 24 घंटों में जिले में हुई 140 मि.मी. वर्षा दर्ज
खण्डवा 22 सितम्बर, 2017 - कलेक्टर भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में जिले में कुल 140 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। वर्षा मापक केन्द्र अनुसार खण्डवा में 68 मि.मी. , न्यू हरसूद में 20 एवं पंधाना में 42 मि.मी. , पुनासा में 10 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। 01 जून 2017 से आज दिनांक तक जिले में 858.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह गत वर्ष 2016 में आज दिनांक तक 782.37 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जबकि जिले की औसत वर्षा 808 मि.मी. है।
No comments:
Post a Comment